फरीदपुर में अवैध हथियार के साथ युवक धरा: रेशम बाग फॉर्म के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद…

सत्यम गौड़। फरीदपुर
बरेली के फरीदपुर में पुलिस ने रविवार दोपहर को एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सैदापुर निवासी शिवम कटेरिया के रूप में हुई है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम राजकीय रेशम बाग फॉर्म के गेट पर पहुंची। वहां संदिग्ध हालत में खड़े युवक को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से एक देशी तमंचा और 315 बोर का एक जिंदा कारतूस मिला।
फरीदपुर थाना प्रभारी राधेश्याम के अनुसार आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच कर रही है। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि इलाके में अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।




