Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

06/02/2026

फतेहगंज पूर्वी में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार: उम्रकैद काट चुके आरोपी से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद…

Spread the love

सत्यम गौड़। बरेली

बरेली के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार रात एक आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी इंद्रपाल पुत्र रामवीर ग्राम डगरौली का रहने वाला है। वह हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट चुका है। पुलिस ने आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

फतेहगंज पूर्वी में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:उम्रकैद काट चुके आरोपी से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद
अम्बुज प्रकाश मिश्रा | फरीदपुर12 मिनट पहले

बरेली के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार रात एक आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी इंद्रपाल पुत्र रामवीर ग्राम डगरौली का रहने वाला है। वह हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट चुका है। पुलिस ने आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस टीम दातागंज रोड से उधरनपुर की ओर गश्त कर रही थी। इस दौरान एक युवक पुलिस को देखकर झाड़ियों में छिपने लगा। पुलिस ने संदेह के आधार पर उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का देसी तमंचा और दो जिंदा कारतूस मिले।

पूछताछ में इंद्रपाल ने बताया कि उसे 2009 में हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा हुई थी। वह पिछले साल जेल से रिहा हुआ है। वर्तमान में वह मजदूरी करके अपना जीवन यापन कर रहा था।

थाना प्रभारी संतोष सिंह के अनुसार आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से है। उसे गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस उसके पुराने नेटवर्क की जांच कर रही है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।


Spread the love