राष्ट्रीय पोषण माह पर जागरूकता कार्यक्रम, मुख्य अतिथि रहे सरपंच राजकुमार ध्रुव….
दिलीप वर्मा / जिला संवाददाता
बलौदाबाजार जिला सिमगा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचयात कुकराचुंदा के आंगनबाड़ी में बच्चों, किशोरी बालिकाओं, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए प्रौद्योगिकी, एक लक्षित दृष्टिकोण और अभिसरण द्वारा पोषण संबंधी परिणामों में सुधार करने के लिए पोषण अभियान चलाया जा रहा है।
बच्चों के कम पोषण और जन्म के समय कम वजन को सालाना दो प्रतिशत और एनीमिया को तीन प्रतिशत तक कम करने और देश में अच्छे पोषण के लिए एक जन आंदोलन बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह भारत का प्रमुख कार्यक्रम है। आंगनबाड़ी केंद्रों में रेडी टू ईट व पोषण आहार की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। हर साल सितंबर के महीने को पोषण माह के रूप में मनाया जाता है। कुकराचुंदा में राष्ट्रीय पोषण माह मनाया गया। ग्राम कुकराचुंदा के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक एक में राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण सप्ताह मनाया गया। इस अवसर पर सरपंच राजकुमार ध्रुव,सचिव महेश वर्मा, पंच जानकी साहू, शकुनलता जोशी, हेमू साहू, कौशल यदु, सियाराम साहू, आंगनबाडी कार्यकर्ता रामप्यारी ऑडिल, सरिता जोशी, सहायिका संगीता मनहरे, बेदन साहू,उपस्तिथ रहे।




