Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

06/02/2026

आगम खाचरोद को मिला श्रेष्ठ मानव सेवा अवॉर्ड….

Spread the love



खाचरोद / कमलेश पाटीदार

पालीताना महातीर्थ पर जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप फेडरेशन का 15वी राष्ट्रीय अधिवेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष जीनेश्वर जैन की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जिसमें देश भर के 150 से अधिक ग्रुपो ने भाग लिया जैन श्वेताम्बर सोशल आगम खाचरोद को श्रेष्ठ मानव सेवा अवार्ड से सम्मानित किया गया इस त्रिदिवसीय कार्यक्रम में
प्रथम रात्रि भक्ति संध्या अजय सिंह बीकानेर द्वारा  द्वितीय दिवस पर सामूहिक सामायिक एवं ध्वजारोहण अवार्ड समारोह गुरु भगवंतो द्वारा प्रवचन हुए। तृतीय दिवस पर सभी ग्रुपों द्वारा भव्य वरघोड़ा निकाला गया जिसमें आगम ग्रुप में तीर्थ बचाओ का संदेश देते हुए सहभागिता की अवार्ड समिति अध्यक्ष पीयूष जैन फेडरेशन मार्गदर्शक हेमंत कोठारी मालवा रीजन अध्यक्ष अशोक मोदी ने किए गए मानव सेवा कार्यो की सराहना की इस अवसर पर आगम ग्रुप संस्थापक अध्यक्ष अंशुल राजश्री दलाल ग्रुप अध्यक्ष श्रेयांश पूजा सुराणा उपाध्यक्ष अंशुल प्रीति चौरड़िया कोषाध्यक्ष मनीष शालिनी पाटनी आदि ग्रुप सदस्य उपस्थित रहे तथा सभी नगरजन सदस्यों ने बधाई प्रेषित की।


Spread the love