Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

05/02/2026

Aaj Ka Rashifal 19 September 2025: कन्या, वृश्चिक और एक अन्य राशि वालों के लिए भाग्यशाली दिन, करियर में तरक्की के संकेत… पढ़ें दैनिक राशिफल

Spread the love

Aaj Ka Rashifal 19 September 2025: आज आश्विन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि शुक्रवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज रात 11 बजकर 38 मिनट तक रहेगी। आज त्रयोदशी तिथि वालों का श्राद्ध किया जायेगा। आज रात 8 बजकर 41 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 8 बजकर 6 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज प्रदोष व्रत और पृथ्वी लोक की भद्रा है। चलिए जानते हैं आज का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशिफल विस्तार से यहां।

सारंगढ़ में भाजपा ने सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित की भव्य नमो प्रदर्शनी…

Rashifal (राशिफल)-

मेष राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। विद्यार्थीगण लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। कोई नई पढ़ाई-लिखाई की शुरुआत न करें। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार आपका सही है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृषभ राशि- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बन रहा है थोड़ी कठिनाई के साथ। गृह कलह के संकेत हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि- पराक्रम रंग लाएगा। कठिनाइयों के साथ व्यावसायिक सफलता दिख रही है। नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। प्रेम,संतान अच्छा है। व्यापार कठिनाइयों के साथ आगे बढ़ेगा। हरी वस्तु पास रखें।

BIG NEWS: SIR अभियान छत्तीसगढ़ में भी शुरू, पुरानी मतदाता सूची से हो रहा क्रॉस वेरिफिकेशन

कर्क राशि- धन हानि के संकेत हैं। वाणी पर विराम रखें। स्वास्थ्य ठीक है लेकिन थोड़ा मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार भी अच्छा होगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सर दर्द, नेत्र पीड़ा बनी रहेगी। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- आर्थिक उतार-चढ़ाव बना रहेगा। लेकिन कठिनाई के साथ आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। समाचार के माध्यम से थोड़ा सा मन खराब करने वाला लेकिन उसमें अच्छाई होगी। ऐसा समाचार मिलेगा। यात्रा कष्टप्रद होगी लेकिन लाभकारी होगी। प्रेम, संतान ठीक-ठाक। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- कोर्ट-कचहरी से बचें। व्यापारिक स्थिति मध्यम रहेगी। सीने में विकार संभव है। प्रेम, संतान मध्यम। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा कष्टकारी है। कार्यों में कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

Asia Cup 2025 : सुपर-4 की टीमें तय, भारत-पाकिस्तान के बीच फिर होगा महामुकाबला

मकर राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वाहन धीरे चलाएं। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार मध्यम। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- जीवनसाथी के स्वास्थ्य और साथ पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी में थोड़ी कठिनाई होगी लेकिन नुकसान नहीं होगा। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। प्रेम, संतान भी मध्यम है लेकिन व्यापार अच्छा रहेगा। सफेद वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा।


Spread the love