Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

05/02/2026

Ganpati Visarjan Accident: कर्नाटक में गणेश विसर्जन जुलूस के बीच घुसा ट्रक, 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

Spread the love

Ganpati Visarjan Accident : कर्नाटक में हासन जिले के एक गांव में शुक्रवार रात एक अनियंत्रित ट्रक गणेश विसर्जन यात्रा में घुस गई. इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई. वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि ये घटना गणेश चतुर्थी समारोह के अंतिम दिन रात लगभग आठ बजकर 45 मिनट पर मोसाले होसाहल्ली गांव में हुई.

CG NEWS : तलाक केस सुनवाई के दौरान हंगामा, कोर्ट परिसर में पुलिसकर्मियों के बीच मारपीट

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा, ‘‘मृतकों में से अधिकतर युवा लड़के हैं.” उन्होंने बताया कि 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए हासन के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Aaj Ka Rashifal 13 September 2025: वृषभ, कर्क समेत इन राशियों की चमकेगी किस्मत, पूरे होंगे अधूरे काम; पढ़ें दैनिक राशिफल

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक कथित तौर पर अरकलागुडु से आ रहा था और चालक का वाहन पर से नियंत्रण खो जाने के बाद ट्रक ने कई श्रद्धालुओं को कुचल दिया.

Asia Cup 2025: भारतीय टीम का Net Run Rate देख आप भी रह जाएंगे दंग, 3 मैचों के बाद ऐसा है Points Table का हाल

वहीं केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने कहा, ‘‘हासन तालुका के मोसाले होसाहल्ली में गणपति विसर्जन यात्रा के दौरान हुए भीषण हादसे की खबर सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ.”


Spread the love