Categories

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

05/02/2026

आम आदमी का जीवन होगा खुशहाल, व्यापार उद्योग नई गति से बढ़ेगा- श्यामबिहारी जायसवाल
पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर -श्यामबिहारी जायसवाल

Spread the love



बैकुण्ठपुर – भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय छिंदडांड़ बैकुण्ठपुर में जीएसटी को लेकर प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, विधायक भईयालाल राजवाड़े, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा, जिला उपाध्यक्ष बसंत राय, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, कपिल जायसवाल, पूर्व जिला महामंत्री विनोद साहू, जिला मंत्री शारदा गुप्ता, सुनिता कुर्रे, जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, नगर पालिका अध्यक्ष अरूण जायसवाल, जनपद उपाध्यक्ष प्यारे साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहेें।
स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि, देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है, आयकर में ऐतिहासिक छूट के बाद अब जीएसटी के स्लैब का सरलीकरण, इसके रेट में अभूूतपूर्व सुधार करके रेट को कम करके भारत को विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की तरफ हम अग्रसर हो चुके है।
उन्हांेने कहा कि, आम आदमी के जीवन को खुशहाल करने वाले और व्यापार उद्योग को नई गति देने वाले है इससे न सिर्फ लोगो की बचत में ऐतिहासिक बढ़त होगी, बल्कि जीएसटी कानूनों के सरलीकरण से अब व्यापारी भी अधिक सुगमता के साथ अपना कार्य कर सकेंगे। आने वाले मां शारदीय नवरात्रि से लागू हो वाले यह नए प्रावधान देश को आर्थिक रूप से और शक्तिशाली बनाएंगे।
उन्होंने कहा कि, एक राष्ट्र-एक टैक्स की भावना के साथ पहले सभी तरह के अप्रत्यक्ष करों को एक कर प्रणाली के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने एक भारत-श्रेष्ट भारत की अवधारणा को साकार किया और अब इसे और सरल बनाकर क्रंातिकारी सुधार किया गया है।
नये सुधार से सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्योगों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा। रोजमर्रा की अनेक वस्तुएं जैसे तेल, शैम्पू, टूथपेस्ट, मक्खन, पनीर, सिलाई मशीन से लेकर ट्रैक्टर व उसके कलपूर्जे व अन्य कृषि उपकरण तथा व्यक्तिगत स्वास्थ्य एवं जीवन बीमा, शैक्षणिक वस्तुओं के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक व ऑटोमोबाइल उत्पादों को किफायती बनाया गया है।
एक विकसित अर्थव्यवस्था में करदाता अधिक, और टैक्स की दर कम होना चाहिए। इसी लक्ष्य को हासिल किया है जीएसटी ने। जीएसटी करदाता 2017 में 66.5 लाख से बढ़कर 2025 में 1.51 करोड़ हो गए हैं। वित्त वर्ष 2024-25 में सकल जीएसटी संग्रह 22.08 लाख करोड़ रुपये रहा, जो केवल चार वर्षों में दोगुना हो गया है।
स्वास्थ्य बीमा, जीवन बीमा उत्पादों पर कर समाप्त करने का लाभ सामाजिक सुरक्षा और स्वास्थ्य की दृष्टि से अत्यधिक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक है। यह कर छूट सभी के लिए बीमा का लक्ष्य पाने में मददगार होगा। सस्ते इलाज के संदर्भ में यह कदम ऐतिहासिक है।
इसके अलावा अपवाद के रूप में जहां स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने वाले उत्पादों पर 40 प्रतिशत कर आरोपित किया गया है, वहीं बीड़ी को 18 प्रतिशत के स्लैब में ही रखा गया है। इससे भविष्य में तेंदू पत्ता संग्राहकों को काफी लाभ होगा। जनजातीय क्षेत्र में तेंदू पत्ता जैसे लघु वन्य उत्पादों की मांग अधिक बढ़ेगी, इससे प्रदेश को भी काफी लाभ होगा।

छत्तीसगढ़ को आर्थिक सुधार और शानदार प्रबंधन के लिए केवल प्रोत्साहन राशि के मद में 6200 करोड़ रुपए मिले हैं। यह प्रोत्साहन मुख्यमंत्री विष्णुदेव सायजी के नेतृत्व में किए श्रेष्ठ आर्थिक प्रबंधन का उदाहरण है।

इस अवसर पर जिला कार्यालय मंत्री मंजू जिवनानी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवती राजवाड़े, मंडल अध्यक्ष अनिल खटिक, रमन गुप्ता, रवि त्रिपाठी, सतेन्द्र राजवाड़े, प्रखर गुप्ता, अन्नू दुबे, प्रियंका सिंह, साक्षी सिंह, अरशद खान, अन्नू दुबे, रोशन राजवाडे, अभिनेन्द्र चंदेल, दिनेश साहू, सुरेश सिरदार सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।


Spread the love