बीमारियों को बुलावा देता खाचरोद का विकास ……
खाचरौद का पशु हाट हो रहा बेहाल………
चारों ओर फैली गंदगी…….
मेडीकल दवाईयां,प्लास्टिक,रबर सहीत 4 मरे हुए कुत्ते।……
खाचरोद अब तक स्वछता मे फिसंड्डी..
स्वच्छता प्रभारी और अधीकारी अनजान।
खाचरोद / कमलेश पाटीदार
खाचरौद नगर पालिका ओर परिषद की स्वच्छता अभियान में बड़ी लापरवाही देखने को मिली। 10 महीने का पशु पंजीयन ठेका 17 लाख में दिया आधी राशि जमा भी कराली, लेकिन सुविधा के नाम पर गंदगी फैला रखी है, पिने का पानी और सफाई व्यवस्था बेहाल है अधिकारी कोई सुनने को तैयार नहीं, यह बात पशु ठेकेदार राजेन्द्र यादव ने कही। शुजालपुर,झारड़ा सहीत ग्रामीण क्षेत्रों से आए पशु व्यापारी और ग्रामीणजनो ने कही, शुक्रवार सुबह जब पशु हाट में व्यापारी आए ग्रामीणजन पशु लेकर आए तो एक नहीं 4-4 मरे हुए कुत्ते पड़े। पुरा क्षेत्र में गंदी बदबू फैली, असहनीय बदबु से रहवासी क्षेत्र सहीत पशु हाट में आए पशु प्रेमियों परेशान दिखे। खाचरोद का पशु हाट राजस्थान छत्तीसगढ़ गुजरात सहित अन्य क्षेत्रों में भी प्रसिद्ध लेकीन यहां पर इस तरह दवाईयां ,प्लास्टिक रबर जैसी गंदगी जो पशुओं के लिए हानीकारक है, दुधारू पशु के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ेगा। ऐसी स्वच्छता व्यवस्था में गंदगी से बाहर के व्यापारी भी परेशान हुए। पीने के पानी की व्यवस्था नहीं, खाने-पीने की दुकानदार भी परेशान दिखे। अधिकारीयों ने मामले में सफाई व्यवस्था सुधारने की बात कही।
फोटो –






