लूट की शंका पर दो लोग हुए भीड़ के शिकार …..किया पुलिस के हवाले….
शराब के नशे मे बहरूपिये बन घूम रहे थे गांव मे
खाचरोद / कमलेश पाटीदार
खाचरोद तहसील के उज्जैन-जावरा मार्ग पर ग्राम घिनौदा मे लुटेरे होने की शंका होने पर मे दो लोगो को पकड़कर पुलिस के हवाले किया
मामले की जानकारी मे खाचरोद थाना प्रभारी धनसिंह नलवाया ने बताया की अभी ऐसी कोई किसी के साथ लूट और धोखाधड़ी होने की जानकारी नहीं है और दोनों से पूछताछ और दस्तावेज के आधार पर दोनों कालबेलिया जाती के थाना बिलपांक जिला रतलाम के निवासी बताये जा रहे है और शराब के नशे मे बहरूपिए अन्य रूप बना कर गांव मे पैसे मांग रहे थे और दोनों शराब के नशे मे धुत थे जिस पर ग्रामीणों को अन्य संदिग्ध लगने पर पकड़ा और पिटाई मे भीड़ के शिकार हो गए है जिनका उपचार जारी है इसमें लक्ष्मण कालबेलिया, लाला कालबेलिया बिलपांक थाना क्षेत्र है और दोनों की जानकारी मे कोई अन्य पुलिस रिकार्ड नहीं पाया गया है लूट होने जैसी कोई भी अन्य रिपोर्ट अभी दर्ज नहीं हुई है और एक मोटरसायकिल इनके पास थी




