Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

06/02/2026

देव झूलनीः इन्द्रदेव की मेहरबानी से राजोलाव तालाब के पानी में झूले ठाकुरजी

Spread the love

देवझूलनी ग्यारस के अवसर पर यहां कस्बे में गाजों-बाजों के साथ रेवाड़ियां निकली। चारभुजा मन्दिर एवं राधा-कृष्ण मन्दिर से गाजों-बाजों एवं ढोल-ढमकों के साथ सदर बाजार, बढेर चौक, सोजती गेट होते हुए कस्बे के मोतीसिंह स्टेडियम पहुंची।

वर्षों बाद यहां इन्द्रदेव की मेहरबानी से भरे राजोलाव तालाब के पानी में

ठाकुरजी महाराज की रेवाड़ियों को बुलाया गया। इस धार्मिक पर्व पर दर्जनों की संख्या की संख्या श्रद्धालु उमड़ पड़े।

पालिकाध्यक्ष रूपसिंह परिहार, जिलामंत्री तरूण मुलेवा, नगरध्यक्ष माधवसिह राठौड़, समाज सेवी शेषाराम राठौड़, मोहनलाल

करोलिया एवं गणमान्य लोगों ने ठाकुरजी महाराज की आरती की।

रेवाड़ियों का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। मान्यता है कि देव झुलियां-मेह भुलिया, देवताओं के झुलने के साथ ही क्षेत्र में बारिश का दौर थम जाता है। कस्बेवासियों ने ठाकुरजी महाराज से क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर बालकदास महाराज, महावीरदास वैष्णव, भामाशाह ओमप्रकाश सुधार, कानाराम पटेल, सत्यनारायण सोनी, धर्मेन्द्र कंसारा, उत्तम कंसारा, के अलावा कई गणमान्य लोग साथ रहे।


Spread the love