Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

08/06/2025

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने बिलाईगढ़ में महिला सशक्तिकरण के कार्यों का किया निरीक्षण…

Spread the love

 

सारंगढ़-बिलाईगढ़,/ कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने बिलाईगढ़ नगर पंचायत का आकस्मिक निरीक्षण किया। नगर में अपने दौरे की शुरुआत भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को नमन करने के साथ की, जहांअटल परिसर में स्थित अटल जी की प्रतिमा पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के उपरांत, कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में बिलाईगढ़ नगर पंचायत में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके उत्थान के लिए संचालित विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन लिया। उन्होंने नगर पंचायत बिलाईगढ़ द्वारा क्रियान्वित राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों और कौशल विकास केंद्र का विशेष रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुशील कुमार चौधरी और नगर पंचायत उपाध्यक्ष अनूप टीकाराम जायसवाल भी मौजूद रहे। उन्होंने इन कार्यक्रमों की प्रगति से कलेक्टर को अवगत कराया। कलेक्टर ने कौशल विकास केंद्र में प्रशिक्षिका सावित्री देवांगन और वहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं महिलाओं से सीधे संवाद किया। उन्होंने महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों की गुणवत्ता और उनकी लगन की प्रशंसा करते हुए कहा कि नारी शक्ति आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है। उन्होंने स्वच्छता दीदियों के कार्यों और स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों की भी जानकारी ली और उन्हें हर संभव प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन दिया। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ उन तक प्रभावी ढंग से पहुंचे और उनके द्वारा उत्पादित सामग्री को बाजार उपलब्ध कराने में भी मदद की जाए। उनके इस निरीक्षण से महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्यरत संस्थाओं और महिलाओं में नया उत्साह देखने को मिला।


Spread the love