Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

09/06/2025

जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली कार्यक्रम कांग्रेस पार्टी के द्वारा किया जाएगा

Spread the love



कोरिया/ दिनांक :- 03 मई 2025  दिन (शनिवार) समय :- शाम 04.00 बजे स्थान : नगर पंचायत पटना कार्यालय से प्रारंभ होकर मस्जिद चौक तक जाएगी एवं वहां आम सभा को संबोधित करेंगे,जिला कोरिया (छत्तीसगढ़) कोरिया जिले के समस्त कांग्रेसजनों को सूचित किया जाता है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी 40 दिवसीय राष्ट्रव्यापी “संविधान बचाओ अभियान” के अंतर्गत एक जिला स्तरीय रैली का आयोजन किया गया है।
यह अभियान मोदी सरकार द्वारा संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हो रहे हमलों, प्रतिशोध की राजनीति, आर्थिक कुप्रबंधन और सामाजिक न्याय के हनन के विरुद्ध एक सशक्त जन आंदोलन है।
इसका उद्देश्य आम नागरिको की आवाज़ को बुलंद करना, ज़मीनी स्तर की चिंताओं को सामने लाना और संविधान में निहित मूल्यों की पुनः पुष्टि करना है।
सभी कांग्रेस कार्यकर्ता इस महत्वपूर्ण रैली में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर संविधान की रक्षा हेतु अपनी एकजुटता प्रदर्शित करें।
जिला स्तरीय रैली के सफल संचालन हेतु  व्यवस्था समिति बनाई गई हैं जिसमें :- यवत सिंह,नजीर अज़हर,योगेश शुक्ला,वेदांती तिवारी, उदय सिंह,विजय सिंह,बिहारी राजवाड़े,सागर शर्मा,दीपक खत्री, वसीम खान (वकील) सौरभ सिंह, वसीम खान,परेश कुमार,सुजीत सोनी, फ़ारोग सिद्दीकी,दिवाकर सिंह, कुंवर साय, सुरेंद्र कुमार,रुचि सोनी, चांदनी सोनी एवं आप समस्त कांग्रेसजनों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी हैं कि जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली एवं आम सभा को सफल बनाने हेतु अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करे।
प्रदेश के पदाधिकारीगण, सांसद/पूर्व सांसद,विधायक/पूर्व विधायक,वरिष्ठ कांग्रेसजन,जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी,ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी,NSUI,युवा कांग्रेस, सेवादल,महिला कांग्रेस,पंचायती राज संगठन के सभी पदाधिकारी, आदिवासी प्रकोष्ठ,नगरीय निकाय के अध्यक्षगण,उपाध्यक्ष एवं पार्षदगण, जिला पंचायत के सदस्यगण,जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षगण,भारतीय कोयला मजदूर कांग्रेस इटंक,संयुक्त कोयला मजदूर संघ इटंक, बी.डी.सी. सदस्यगण,सरपंचगण,सेक्टर प्रभारी, जोन प्रभारी एवं समस्त बी.एल.ए. *इस जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।


Spread the love