प्रदेश के मुख्यमंत्री का जिला स्तरीय पुतला दहन करेगी कांग्रेस

कोरिया/छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के माननीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय दुर्ग के मोहन नगर थानांतर्गत ओम नगर निवासी 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुए दुराचार व हत्या तथा प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ते अपराधों की संवेदनशील घटना को ध्यान में रखते हुए,पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने एवं राज्य की लचर कानून-व्यवस्था के साथ

गृहमंत्री से इस्तीफे की मांग को लेकर जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में आज दिनांक 8 अप्रैल मंगलवार को शाम 4:00 बजे कुमार साहब चौक में प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। आप सभी राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय में अनिवार्य रूप से एकत्रित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं। प्रदेश के पदाधिकारीगण,सांसद/पूर्व सांसद, विधायक/पूर्व विधायक,वरिष्ठ कांग्रेसजन,जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी,ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी,NSUI,युवा कांग्रेस, सेवादल,महिला कांग्रेस,पंचायती राज संगठन के सभी पदाधिकारी, आदिवासी प्रकोष्ठ,नगरीय निकाय के अध्यक्षगण,उपाध्यक्ष एवं पार्षदगण, जिला पंचायत के सदस्यगण,जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षगण,बी.डी.सी. सदस्यगण,सरपंचगण,सेक्टर प्रभारी, जोन प्रभारी एवं समस्त बी.एल.ए.से अपील है कि इस जिला स्तरीय पुतला दहन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर विरोध प्रदर्शन को मजबूती प्रदान करें।