स्कूल से लौट रहीं शिक्षिका की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत पढ़िए पूरी ख़बर …..

छत्तीसगढ़: मोहला विकासखंड के शेरपार हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ लेक्चरर बरखा वासनिक 10वीं की परीक्षा संपन्न कराकर घर लौट रही थीं। तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी,जिससे शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ सफर कर रही महिला प्यून गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना शनिवार देर शाम की है, उनके साथ स्कूल की महिला प्यून भी स्कूटी पर सवार थी। दोनो दुर्ग और देवरी से रोज आना-जाना करती थीं। स्कूल से निकलने के बाद जब वे दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के हितेकसा गांव के मंदिर के पास पहुंचीं, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि लेक्चरर बरखा वासनिक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि स्कूटी चला रही महिला प्यून गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घायल प्यून को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।
रोज सफर था, लेकिन यह आखिरी सफर बन गया…..
बताया जा रहा है कि शिक्षिका बरखा वासनिक हर दिन दुर्ग से स्कूल आती थीं, जबकि प्यून देवरी से आना-जाना करती थी। यह सफर उनके लिए अब तक का सबसे दर्दनाक सफर बन गया। सड़क हादसे लगातार जान ले रहे हैं, लेकिन अज्ञात वाहनों की तेज रफ्तार पर लगाम कब लगेगी? इस दर्दनाक हादसे ने फिर से एक परिवार से उसका चिराग छीन लिया।