सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला : चुनावी रंजिश ….1 की मौत…4 घायल….सामने है होली त्योहार…प्रशासन को सजग रहने की जरूरत…

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में चुनावी रंजिश में बुधवार को दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दो परिवारों ने एक-दूसरे पर जमकर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला किया। जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 4 से अधिक लोग घायल हैं। घटना बिलाईगढ़ थाना इलाके के अलीकुद तालगांव की है। जानकारी के मुताबिक, मरने वाले की पहचान गणेश्वर चंद्रा के रूप में हुई है। एक पक्ष से संजय चंद्रा और परमेश्वर चंद्रा घायल है। दूसरे पक्ष से पटेल परिवार में राजू पटेल और अशोक पटेल घायल है। वहीं, कुछ लोगों को मामूली चोटें आई है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बिलाईगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले ग्राम तालगांव अलीकुद का है पिछले दिन हुई त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में गणेश्वर चंद्रा परिवार से परमेश्वर चंद्रा पंच का चुनाव लड़ रहा था। इस दौरान उसी वार्ड में रहने वाला अवल पटेल परिवार मतदाता था। चंद्रा परिवार को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। इस हार का आरोप उन्होंने पटेल परिवार पर लगाया। जिसको लेकर बीच- बीच में विवाद हो रहा था। बीच में विवाद होने की वजह से 1 मार्च को अवल पटेल ने गाली-गलौज की सूचना
बिलाईगढ़ पुलिस को दी थी। जिसके बाद गणेश्वर चंद्रा के खिलाफ बिलाईगढ़ पुलिस ने 115(2)-बीएनएस, 296- बीएनएस, 351(2)-बीएनएस के तहत केस दर्ज किया था। उसके बाद से लगातार दोनों ही गुटो में अंदरूनी तनाव चल रहा था और आज दोनों ही गुट की बीच सीधे खूनी झड़प शुरु हो गई।