वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी के पसंद से तय होगा जिला पंचायत अध्यक्ष का नाम?

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला पंचयत का अध्यक्ष का निर्वाचन 5 मार्च को होना है और महज सप्ताह भर का समय बाकि है। ऐसे मे सभी की निगाहे प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी की तरफ है। जानकारो की माने तो वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला पंचायत के अध्यक्ष के लिये अपनी पसंद का चयन कर सकते है। सूत्रो की माने तो जिला पंचायत अध्यक्ष पद अनारक्षित यानि सामान्य होने के कारण से दावेदारो की संख्या काफी है
किन्तु दावेदारी और रस्साकसी और लाबिंग के स्थान पर ओ.पी.चौधरी के पसंद को प्रदेश भाजपा के द्वारा मुहर लगाये जाने की खबरे छनकर सामने आ रही है। ऐसे मे ओ.पी.चौधरी वर्तमान मे दावेदारो में से किस दावेदार को जिला पंचायत के अध्यक्ष पद पर आसीन कराते है यह तो समय आने पर ही ज्ञात होगा। किन्तु अभी जिला पंचायत के अध्यक्ष के लिये इच्छुक सदस्य अपने लिये जमकर लाबिंग करने में लगे हुए है।