Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

08/06/2025

फर्जीवाड़ा, महिला किसान के द्वारा अवैध रूप 128 क्विंटल धान बेचने का मामला…

Spread the love

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के भोथिया तहसील के अंतर्गत आने वाले धान खरीदी केंद्र खजुरानी में एक महिला किसान के द्वारा अवैध रूप 128 क्विंटल धान बेचने का मामला सामने आया है।दरअसल, पूरा मामला खजुरानी धान खरीदी केंद्र का हैं।

सेवा सहकारी समिति मर्यादिति खजुरानी से मिले दस्तावेज के मुताबिक, महिला किसान का नाम रीना साहू पति भरतलाल निवासी ग्राम मुरलीडीह बताया जा रहा है, जोकि खजुरानी धान खरीदी केंद्र में 128 क्विंटल धान दिनांक 26,12,2024 को बेचा गया है। जिसका राशि भी भुगतान किया जा चुका हैं।

हैरानी की बात यह है कि जिस महिला रीना साहू के नाम से धान को बेचा गया है। वह महिला ग्राम मुरलीडीह की निवासी नहीं है और अब उस महिला को गांव में जाकर खोजने से भी पता नहीं चल पा रहा है। ग्राम मुरलीडीह के कोटवार ने बताया कि हमारे ग्राम मुरलीडीह में रीना साहू नामक कोई भी महिला नही हैं। स

इस संबध में धान खरीदी केंद्र खजुरानी के लालदेव चंद्रा से फोन पर कई बार संपर्क किया गया, तो उसने फोन नहीं उठाया। जिससे पूरा जानकारी नहीं मिल पा रहा।अब देखने वाली बात यह होगी की खबर प्रकाशित होने बाद सक्ति जीले के जवाबदार अधिकारी धान खरीदी केंद्र के लालदेव चंद्रा के ऊपर क्या कार्यवाही करती है।


Spread the love