Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

08/06/2025

दुर्ग मे शादी के नाम पर 17,50,000 रू. की धोखाधड़ी करने वाला 01 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, पढ़िए पूरी ख़बर।।

Spread the love

,,भुनेश्वर निराला,, आवाम की आवाज़

थाना सिटी कोतवाली दुर्ग की कार्यवाही,

 

शादी के नाम पर 17,50,000 रू. की धोखाधड़ी करने वाला 01 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में,

 

इंदौर से आरोपी को किया गिरफ्तार,

 

गिरफ्तार आरोपी, प्रकरण के मुख्य आरोपी महिला का फर्जी भाई बनकर किया था धोखाधड़ी,

 

दिनांक 09.09.2024 को प्रार्थी संतोष जैन पिता रूपचंद जैन उम्र 43 साल निवासी आपापुरा दुर्ग द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 02.04.2024 को 01. पूर्वा भारती जैन, 02. शातिलाल जैन, 03. सरला जैन, 04. संतोष जैन, 05. महावीर जैन, 06. महावीर गांधी, 07. रीना जैन द्वारा एक राय होकर शादी कराने के नाम पर 17,50,000/- रू. की चोखाधड़ी करने की रिपोर्ट पर थाना दुर्ग में अपराथ क्रमांक 455/2024, धारा 420, 120बी भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना के प्रकरण की मुख्य आरोपी महिला का फर्जी भाई बनकर धोखाधड़ी किये आरोपी संतोष शर्मा पिता प्रेम कुमार शर्मा उम्र 32 साल निवासी मकान नं. 571 अशोक नगर, अंबिकापुरी, थाना एरोड्रम, इंदौर (म.प्र.) के मोचाईल सीडीआर व टावर लोकेशन की जानकारी प्राप्त हुई है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक श्री राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन/निदेर्शन एवं पुलिस श्रीमान् पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र शुक्ला (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन/निर्देशन में, एवं अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री अभिषेक झा, तथा नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री चिराग जैन (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना प्रभारी विजय कुमार यादव के नेतृत्व में आरोपी की पतासाजी हेतु टीम गटित किया गया। प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपी के मोवाईल नंबर का सीडीआर एवं कैफ से आरोपी का पता इंदौर होने से पतासाजी हेतू पुलिस टीम इंदौर रवाना हुये। पता तलाश के दौरान आरोपी का टावर लोकेशन इंदौर के विभिन्न स्थानों पर पता तलाश करते रहे, बाद टावर लोकेशन के आधार पर आरोपी का लोकेशन मकान नं. 571 अशोक नगर, अंबिकापुरी, थाना एरोड्रम, इंदौर (म.प्र.) में होने से पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी संतोष शर्मा पिता प्रेम कुमार शर्मा उम्र 32 साल निवासी मकान नं. 571 अशोक नगर, बिकापुरी, थाना एरोड्रम, इंदौर (म.प्र.) का माननीय न्यायालय इंदौर से ट्रांजिट रिमाण्ड लेकर आरोपी को दुर्ग छ.ग. लाया गया जिसे माननीय न्यायालय दुर्ग पेश किया जाता है। उक्त कार्यवाही में सउनि रामकृष्ण तिवारी, आर. विकास तिवारी, सुरेश जायसवाल का सराहनीय भूमिका रही।

 

आरोपीः- संतोष शर्मा पिता प्रेम कुमार शर्मा उम्र 32 साल निवासी मकान नं. 571 अशोक नगर, अंबिकापुरी, थाना एरोड्रम, इंदौर (म.प्र.)


Spread the love