Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

09/06/2025

छत्तीसगढ़ के 14 नगर निगमों का आरक्षण…..रायपुर – सामान्य महिला, दुर्ग OBC  का हुआ लिस्ट जारी देखें 👇

Spread the love

प्रदेश के 10 नगर निगमों में होने वाले चुनाव के लिए प्रदेश के सभी 14 नगर निगमों में महापौर और अध्यक्षों का आरक्षण लॉटरी से हो रहा है।

आवाम की आवाज़//रायगढ़ और रिसाली अनुसूचित जाति, अंबिकापुर सीट अनुसूचित जनजाति के लिए जनसंख्या के आधार पर इस वर्ग के लिए आरक्षित हैं। बाकी 11 नगर निगमों में 3 कोरबा, राजनांदगांव और धमतरी में अभी ओबीसी वर्ग का महापौर है।

इसलिए इन्हें लॉटरी में शामिल नहीं किया गया है। 8 नगर निगमों में ओबीसी वर्ग के लिए लॉटरी से 4 सीटें तय की जाएंगी। 8 नगर निगम जिनमें ओबीसी वर्ग की सीटों का चयन होगा उसमें बिलासपुर, चिरमिरी, रायपुर, दुर्ग, जगदलपुर, भिलाई, बिरगांव, भिलाई चरौदा शामिल हैं।

रिसाली पिछले चुनाव में ओबीसी महिला सीट थी, लेकिन अब यह जनसंख्या के आधार पर अनुसूचित जाति में शामिल हो गई है।

1. रायपुर – सामान्य महिला

2. बीरगांव-सामान्य महिला

3. दुर्ग- ओबीसी महिला

4. भिलाई-OBC

5. भिलाई चरौदा-OBC

6. बिलासपुर-OBC

7. कोरबा-सामान्य महिला

8. धमतरी-समान्य

9. रायगढ़ – SC

10. अम्बिकापुर ST

11. रिसाली-SC महिला

12. चिरमिरी- सामान्य

13. जगदलपुर-सामान्य

14. राजनांदगांव – सामान्य


Spread the love