Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

24/06/2026

कारों के शीशे तोड़कर चोरी मचाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 11 वारदातों का खुलासा…

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

Spread the love



सक्ती। मालखरौदा और जैजैपुर क्षेत्र में लगातार हो रही चारपहिया वाहनों में चोरी की घटनाओं का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। देर रात घरों के बाहर खड़ी कारों और अन्य वाहनों के शीशे तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है।

पुलिस के अनुसार 10 और 11 मई की रात क्षेत्र के कई गांवों में एक के बाद एक वाहनों को निशाना बनाया गया था। बदमाशों ने पत्थर और ईंट से शीशे तोड़कर वाहनों में रखी नकदी, उपकरण और अन्य सामान चोरी कर लिया था। इन घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया था। मामले में मालखरौदा थाना में 6 और जैजैपुर थाना में 5 प्रकरण दर्ज किए गए थे।

घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी और जमीनी जांच शुरू की। जांच के दौरान 20 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए और टॉवर डंप डेटा के आधार पर करीब 4 हजार मोबाइल नंबरों की जांच की गई। लगातार निगरानी और पूछताछ के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही।

जांच में ग्राम सुखदा निवासी हर्ष सिदार उर्फ बिट्टू (19) और गुलशन कुमार बरेठ (18) की संलिप्तता सामने आई। पुलिस को सूचना मिली कि एक आरोपी क्षेत्र छोड़कर दिल्ली भागने की तैयारी में है, जिसके बाद खरसिया रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने कई चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का सामान और नकदी बरामद की है, जिसमें जैक, रॉड, इलेक्ट्रॉनिक वायर, स्टेपनी टायर और अन्य उपकरण शामिल हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है। इस कार्रवाई में साइबर सेल और दोनों थाना क्षेत्रों की टीमों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


Spread the love