प्रकृति को बचाना है तो पेड़ लगाना आवशयक न्यायालय परिसर खाचरौद मे वृक्षा रोपण कर दिया सन्देश…
Oplus_16908288
आवाम की आवाज / खाचरोद / कमलेश पाटीदार
बारिश की उम्मीद के साथ ही प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उज्जैन एवं प्रथम जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति खाचरोद नीतू कांता वर्मा के मार्गदर्शन में तहसील विधिक सेवा समिति खाचरोद द्वारा न्यायालय परिसर खाचरौद में फलदार एवं छायादार पौधों लगाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जिसमे प्रथम जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति खाचरौद नीतू कांता वर्मा, द्वितीय जिला न्यायाधीश नीरज शर्मा, व्यवहार न्यायाधीश शैफाली सिंह, व्यवहार न्यायाधीश निर्मला पटेल, अभिभाषक संघ खाचरौद के अध्यक्ष प्रवीण पांड्या, सचिव कैलाश खामोरिया, अधिवक्ता संतोष चौरडिया, सी पी चौरडिया एवं अन्य अभिभाषगण उपस्थित रहे।
साथ में न्यायालय के कर्मचारी जलील खान, नीरज जाटव, प्रदीप बोरकर, मनोज गजभिए, लक्ष्मी लोहरवार, हर्षित, राकेश, रतनदीप व्यास, अरुण जोझा, उपस्थित थे।
उपस्थित समस्त न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, कर्मचारीगण द्वारा रोपित किये गये पौधों की देखभाल करने और समय समय पर पौधों में पानी डालने का संकल्प लिया गया और पौधों का हमारे सामाजिक जीवन में महत्व और आने वाली पीढ़ी को पौधों की अनिवार्यता के बारे में सभी न्यायाधीशगण द्वारा महत्व बताया गया।










