Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

15/02/2026

Breking news: रायपुर कार में 2 लाख नगद और 50 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार पढ़िए पूरी ख़बर …

Spread the love

आवाम की आवाज़ न्यूज़ (भुनेश्वर निराला)

रायपुर कार में 50 किलों गांजा और 2 लाख नगदी और साथ में वाहन जप्त दो तस्कर गिरफ्तार किया रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा सिविल लाइन थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 50.94 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2 लाख रुपये नगद, दो मोबाइल फोन और एक कार भी जब्त की गई है। जप्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 32.67 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के मुताबिक केनाल रोड स्थित दुर्गा मंच के पीछे खाली मैदान में कार सवार दो युवक गांजा बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे थे। सूचना पर घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हृषिकेश उर्फ ऋषिकेश उर्फ ऋषि सरोज (धमतरी) और हिमांशु दामले (मोहला-मानपुर) के रूप में हुई है। आरोपियों के विरुद्ध थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 88/26 के तहत धारा 20 (सी), 29 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश में जुटी है।


Spread the love