Categories

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

21/06/2026

पड़ोसियों का झगड़ा शांत कराने गए बुजुर्ग पर जानलेवा हमला, पेट में घोंपा चाकू; आरोपी गिरफ्तार…

Oplus_16908288

Spread the love

(भुनेश्वर निराला) आवाम की आवाज़ न्यूज़|सारंगढ़


बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जहां दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद को रोकने की कोशिश कर रहे एक बुजुर्ग को बीच-बचाव करना भारी पड़ गया। मामूली कहासुनी के बीच अचानक भड़के एक युवक ने 60 वर्षीय व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, सतनाम नगर अमेरी निवासी रमेश गेंदले (60 वर्ष) अपने घर के आसपास मौजूद थे। इसी दौरान क्षेत्र के कुछ युवकों के बीच विवाद हो रहा था। हालात बिगड़ते देख रमेश गेंदले ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराने की कोशिश की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, समझाइश के दौरान एक युवक अचानक आक्रोशित हो गया और उसने चाकू निकालकर बुजुर्ग के पेट पर वार कर दिया।
हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल बुजुर्ग को संभाला और तत्काल पुलिस व आपातकालीन सेवा को सूचना दी। बताया जा रहा है कि हमलावर को काबू करने की कोशिश में दो अन्य युवकों को भी हल्की चोटें आईं।
सूचना मिलते ही सकरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बाद में सिम्स अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया और पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में अपराध दर्ज कर घटना के पीछे की वजह और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बनी रही, हालांकि पुलिस की मौजूदगी से हालात सामान्य हो गए। अधिकारियों ने लोगों से किसी भी विवाद की स्थिति में कानून को हाथ में न लेने और शांति बनाए रखने की अपील की है।


Spread the love